देशभर में LPG संकट के बीच हरियाणा से आई राहत भरी खबर, CM ने बयान जारी कर दिया स्पष्टीकरण

चंडीगढ़ | इजरायल व अमेरिका की ईरान के साथ जारी जंग के चलते खाड़ी देशों से आने वाली LPG गैस सप्लाई को लेकर देशभर में चिंता का माहौल बना हुआ है. सरकार द्वारा गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया गया है. अब दूसरा सिलेंडर 25 दिन के बाद मिलेगा. वहीं, देश के ज्यादातर शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है. गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ देखी जा रही है.

LPG Cylinder

आने वाले दिनों में एलपीजी गैस को लेकर कोई परेशानी न हो, इसके लिए लोग अतिरिक्त गैस सिलेंडर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर मची अफरातफरी के बीच इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए हरियाणा सरकार का बड़ा बयान सामने आया है.

हरियाणा में आमजन को राहत

हरियाणा में LPG गैस की किल्लत को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किया गया ब्यान आमजन के लिए राहत लेकर आया है. प्रदेश सरकार ने बताया है कि राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों और घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है. कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्थायी बाधा है, जिसमें अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है. ऐसे में LPG गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की अनावश्यक घबराहट व भंडारण से बचें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बुलाई हाई- लेवल बैठक

कालाबाजारी रोकने पर विशेष ध्यान

सीएम नायब सैनी ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. तेल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य हैं और तेल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक है. मुख्यमंत्री द्वारा घरेलू रसोई गैस की बिना किसी रूकावट के आपूर्ति के लिए किसी भी प्रकार की चोरी या कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति तथा पूर्ती नियंत्रकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.