विज ने की पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, दुष्यंत चौटाला का इनकार

चंडीगढ़ । प्रदेश सरकार ने कहा कि पेपर लीक का मामला सीबीआई को नहीं सौंपा जाएगा. यदि सरकार ऐसा कोई फैसला करती है तो पहले राज्य सरकार की एजेंसी द्वारा की जा रही जांच पूरी होगी. बता दें कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत की.

Dushyant Choutala Vs Anil Vij

विज ने की सीबीआई जांच की मांग 

उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच का फैसला अभी नहीं हो सकता. पहले सरकार द्वारा तमाम पहलुओं की जांच कराई जाएगी . वही इसके बाद सदन में नकल विरोधी सख्त कानून लाने की व्यवस्था की जा रही है. यदि इसके बाद सरकार को लगता है तो सीबीआई जांच का विचार किया जा सकता है. वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखा है, इसमें भी सुझाव दिया गया है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की विश्वसनीयता को बरकरार रखने के लिए नकल और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.