चंडीगढ़ से बच्चों के लिए आई राहत भरी खबर, गर्मी की छुट्टियों में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में झुलना देने वाली गर्मी का सितम जारी है. गर्म हवाओं के थपेड़ो ने जनजीवन अस्त- व्यस्त कर दिया है. लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं. मौसम विभाग द्वारा कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

Holiday 1

आसमान से बरसने लगी आग

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो यहां भी सूर्य देवता आग बरसा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चंडीगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. यहां 25 मई तक लू चलने की बहुत अधिक संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक गर्म हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को बाहर निकलने पर लू के थपेड़े सहन करने होंगे.

स्कूलों में छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों के लिए हीट सेफ्टी एडवाइजरी जारी की हैं. प्रशासन ने कहा है कि स्कूल समय के दौरान खासकर छोटे बच्चों को तेज धूप से बचाने के प्रबंध किए जाएं. स्कूल परिसर में साफ और ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए. कमरों में सीधी धूप से बचाने हेतु विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए. बाहर धूप में खेल-कूद जैसी कोई गतिविधि कराने पर रोक लगाई जाए. यदि किसी बच्चे में गर्मी से जुड़ी परेशानी के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत मेडिकल सहायता दी जाए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

चंडीगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है. यहां स्कूलों में 23 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि, 29 और 30 जून को अध्यापकों को स्कूल आना होगा. मौसम विभाग का कहना है कि सीधे तेज धूप में आने से बचें. घर के भीतर ठंडी हवादार जगह पर रहें. थोड़े- थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहे. बाहर निकलते समय शरीर को मोटे कपड़े से ढककर रखें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.