चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से गरीब परिवारों के बच्चों के लिए हरियाणा चिराग योजना चलाई गई है. सरकार की इस योजना के तहत गरीब परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में फ्री में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं. इस योजना के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं. जी हां, आपको बता दें कि हरियाणा चिराग योजना (2026- 27) के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्दी शुरू होने वाली है.
13 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू हो रही है तथा आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 मार्च 2026 रहने वाली है. सरकार की तरफ से योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है. सरकार की नई घोषणा के अनुसार, जिन बच्चों के परिवारों की वार्षिक आय फैमिली आईडी में 8 लाख से कम है उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा. जी हां, इस पात्रता को पूरा करने वाले बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर पाएंगे.
नहीं पड़ेगा आर्थिक बोझ
ऐसे में अगर आप भी इस पात्रता को पूरा करते हैं और अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में मुफ्त में पढ़ना चाहते हैं तो योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. इस योजना की मदद से आपका बच्चा अपने मनपसंद स्कूल में पढ़ाई कर सकता है. योजना की सहायता से आपके ऊपर कोई आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा. फीस का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा या आपको काफी कम फीस देनी होगी. ऐसे में जो भी अभिभावक आवेदन करना चाहते हैं वह 13 से 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं.
इस तरह रहेगी पूरी प्रक्रिया
अगर पूरी प्रक्रिया के बारे में बात करें तो 13 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 मार्च रहेगी. 1 से 3 अप्रैल तक लाटरी रहेगी फिर 1 से 15 अप्रैल तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी. 16 से 30 अप्रैल तक एडमिशन के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी. योजना के तहत छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक एडमिशन मिल सकता है. पर अब इसमें भी बदलाव किया गया है. अब बच्चों को दूसरी कक्षा से 12वीं कक्षा तक दाखिला मिलेगा.
आवेदन के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी जिनमें परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, स्कूल प्रमाण पत्र व गरीबी रेखा प्रमाण पत्र शामिल है. इस योजना के लिए एक जरूरी शर्त यह है कि छात्रा ने पिछली कक्षा सरकारी स्कूल से पास की हो.
