हरियाणा में राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के लिए 27 दिसंबर तक करें आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन पुरस्कारों के लिए महिलाएं 27 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकती हैं. हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह पुरस्कार देने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विशेष पहचान/मान्यता देना है, ताकि वे भारतीय महिलाओं की भावी पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन सकें.

Mahila Award

आवेदकों की योग्यताएं

उन्होंने बताया कि पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य व बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ- टाइम अचीवर्स शामिल है. इसी प्रकार से एएनएम/ नर्स/ महिला एमपीडब्ल्यू, महिला खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी तथा साक्षर महिला समूह को निर्धारित राशि के साथ- साथ प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन करने की योग्यताएं व शर्ते महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है. अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.