हरियाणा में RTI के 3592 सीटों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, 16 अप्रैल रहेगी लास्ट डेट

हिसार | हरियाणा में शिक्षा का अधिकार (RTI) अधिनियम 2009 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस साल हिसार जिले में कुल 3592 सीटें तय की गई हैं. एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आरटीई पोर्टल पर किए जा सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है.

SCHOOL BUS 2

कंप्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली से होगा आवंटन

आवेदन करते वक्त परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) और बच्चे के आधार कार्ड की स्कैन कॉपी अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होगी. अभिभावक अपने निवास स्थान से तीन किलोमीटर के अंदर स्थित स्कूलों को सेलेक्ट कर सकते हैं. दाखिला प्रक्रिया पूर्ण रूप से निष्पक्ष और पारदर्शी हो इसके लिए स्कूलों में सीटों का आवंटन कंप्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली के जरिए किया जाएगा.

इतनी आयु होना आवश्यक

चयनित बच्चों को निर्धारित समयावधि के अंदर दाखिला लेना होगा, अन्यथा सीट अगले योग्य बच्चे को दे दी जाएगी. दाखिले के लिए नर्सरी में 3 वर्ष, एलकेजी में 4 वर्ष, यूकेजी में 5 वर्ष और पहली कक्षा में 6 वर्ष की आयु पूरी होना जरूरी है. नर्सरी कक्षा के लिए 1645 सीटें निर्धारित हैं. एलकेजी के लिए 50 सीटें, यूकेजी के लिए 177 सीटें और पहली कक्षा के लिए 1720 सीटें निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

न करें अंतिम तिथि का इंतजार

सभी आवेदक लास्ट डेट का इंतजार ना करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. इसके साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज सही और स्पष्ट रूप से अपलोड करें ताकि आवेदन में किसी प्रकार की गलती न रहें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.