हरियाणा में सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा का शेड्यूल जारी, इन जगहों पर होगी परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा में सेना भर्ती ऑनलाइन परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक दीपक कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अप्रैल से 4 मई तक अलग- अलग जगहों पर परीक्षाएं होंगी.

ARMY BHARTI

परीक्षा आईओएन डिजिटल जोन आईडीजी- 1 जीटी करनाल रोड नई दिल्ली, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजी- 2 जीटी करनाल रोड नई दिल्ली, आईओएन डिजिटल जोन फरीदाबाद हरियाणा, सेंट एंड्रयूज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गुरुग्राम हरियाणा, वेब इंफोटेक टेक्नोलॉजी प्रा. लिमिटेड नई दिल्ली में परीक्षाए होंगी.

इन केंद्रों पर भी होगी परीक्षा

इसके अलावा, आरके डिजिटल कंप्यूटर सेंटर नई दिल्ली, वीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरीदाबाद हरियाणा, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड चंडीगढ़, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड शाहपुर अंबाला कैंट हरियाणा, ओम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जुगलन हिसार हरियाणा, सुमित धारीवाल मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस चौधरीवास हिसार हरियाणा हैं. परीक्षा केंद्रों में भी शामिल है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FAR में बढ़ोतरी का मिला तोहफा; जानें क्या होगा फायदा
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.