चंडीगढ़ | उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) की तरफ से एरियर बिलों के निपटान को लेकर नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी की गई है. यह प्रक्रिया अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड पोर्टल के जरिये की जाएगी. HKRN के माध्यम से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से एरियर बिलों का निपटान किया जाएगा.
निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाए प्रक्रिया
यह आर्डर मुख्य अभियंता (प्रशासन) की मंजूरी से जारी किया गया है. निगम ने सभी अधीक्षण अभियंताओं (एसई) और डीडीओ को निर्देशित किया हैं कि एरियर भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार ही पूरी की जाए. नई व्यवस्था के मुताबिक, सबसे पहले संबंधित डीडीओ कार्यालय एरियर बिल तैयार करेगा और इसे एसई के पास भेजा जाएगा.
निर्देशों का सख्ती से हो पालन
एसई जांच के बाद अगर भुगतान उचित पाएं जाते है तो बिल वापस डीडीओ के पास भेजा जाएगा. इसके बाद, डीडीओ एचकेआरएन पोर्टल पर एरियर से संबंधित अनुरोध दर्ज करेंगे. लास्ट में हेड ऑफिस लेवल पर एडमिन विंग द्वारा एचओडी लॉगिन से बिल को स्वीकृति दी जाएगी. निगम की तरफ से सभी अधिकारियों से निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है.
