हरियाणा में सरकारी उच्च पदों पर SC- BC का बैकलॉग जल्द होगा पूरा, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी विभागों व बोर्ड- निगमों में अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों- अधिकारियों का बैकलाग जल्दी ही खत्म होगा. प्रदेश सरकार के आदेश के बाद मुख्य सचिव इस बारे में सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, विभाग प्रमुखों तथा बोर्ड- निगमों के प्रबंध निदेशकों को निर्देशित कर चूके है. राज्य में ग्रुप- C और ग्रुप- D की तुलना में ग्रुप- A और ग्रुप- B श्रेणी के अधिकारियों के पदों पर बैकलाग ज्यादा है.

HSSC Panchkula

विज्ञापन जारी

विधानसभा में यह मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है. हरियाणा लोकसेवा आयोग (HPSC) तथा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) नियमित भर्तियों में एससी और बीसी के रिजर्वेशन के अनुसार पदों को भरने के लिए विज्ञापन भी जारी कर रहा है, मगर पदों की संख्या के अनुसार उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलने पर बैकलाग बढ़ रहा है. एससी बीसी के बैकलाग को भर नहीं पाना बड़ा मुद्दा बना हुआ है. प्रदेश के विभिन्न विभागों में ग्रुप- A के कुल कार्यरत 7 हजार 129 कर्मचारियों में से 1249 एससी वर्ग से संबंधित है.

ग्रुप- A में एससी वर्ग के 177 पद रिक्त हैं. ग्रुप- B में एससी वर्ग के अधिकारियों का बैकलाग 386 है. ग्रुप- B के कुल 38 हजार 51 कर्मचारियों में से 7 हजार 224 एससी वर्ग से संबंधित है. बोर्ड- निगमों में ग्रुप- A के 1376 कर्मचारियों में से 202 एससी वर्ग से हैं. ग्रुप- A के पदों पर 73 का बैकलाग बना हुआ है. विभागों में ग्रुप- A के पदों पर कार्यरत 7129 अधिकारियों में से 593 बीसी- A से संबंधित हैं.

बीसी- A का 191 पदों का बैकलाग बना हुआ है. बीसी- A को ग्रुप- A व ग्रुप- B की नौकरियों में 11 और ग्रुप- C और ग्रुप- D की नौकरियों में 16 प्रतिशत रिजर्वेशन मिलता है. ग्रुप- B के पदों पर कार्यरत कुल 38,051 अधिकारियों में से 4310 बीसी- A से जुड़े है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में प्रोपर्टी की खरीद- फरोख्त में धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश, HSVP लेकर आया शानदार नई योजना

सरकार उठा रही हरसंभव कदम

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का कहना है कि अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की जातियों को सरकारी नौकरियों में बैकलाग को पूरा करने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है. ग्रुप- A और ग्रुप- B के पदों के लिए एचपीएससी और ग्रुप- C और ग्रुप- D के पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेजी जाती है. जल्द ही, बैकलाग को खत्म किया जाएगा.

SC के पदों को सामान्य पदों में बदलने की कोशिश

झज्जर की कांग्रेस विधायक एवं हरियाणा की पूर्व मंत्री गीता भुक्कल का कहना है कि सरकार का एससी- बीसी के बैकलाग को खत्म करने पर कोई ध्यान नहीं है. एससी के पदों को सामान्य पदों में बदलने का भी प्रयास किया जा चुका है. ग्रुप- A और ग्रुप- B के पदों में बैकलाग बहुत ज्यादा बढ़ गया है. सरकार के कारण समाज के इन वगों के कर्मचारियों को ऊंचे पदों पर जाने का अवसर नहीं मिल पा रहा है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.