हरियाणा की इन जगहों की खूबसूरती के आगे फेल है कुल्लू- मनाली के नजारे, दिलकश वादियां बना देंगी आपका दिन

चंडीगढ़ | आमतौर पर जब भी कभी घूमने फिरने की जगह का जिक्र होता है, तो हमारे दिमाग में जम्मू कश्मीर या अन्य पर्यटन स्थलों का ही ख्याल आता है. बात ऐसी भी नहीं है कि सब कुछ यहीं पर है. ऐसी और भी कई जगह है, जहां पर इंसान अपने परिवार के साथ शांति और सुकून के दो पल बिता सकता है. हरियाणा में ही कई ऐसी जगह है, जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं.

Hill Station

हरियाणा में विजिटिंग प्लेस

हरियाणा में कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं. इनमें से कई स्थल ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत नज़ारा पेश करते हैं. अगर आप हरियाणा में रहते हैं, तो यह स्थान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं क्योंकि यहां आने- जाने में भी ज्यादा खर्चा नहीं होता. आज हम आपको हरियाणा में स्थित कुछ ऐसे ही बेहतरीन विजिटिंग प्लेसेस की जानकारी देंगे, जहां आप वीकेंड या छुट्टियों के दौरान अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ जाकर काफी सुकून महसूस कर सकते हैं.

मोरनी हिल्स

जब भी कभी हरियाणा के पर्यटन स्थलों की बात आती है, तो उसमें मोरनी हिल्स का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. पहाड़ी वादियों से घिरी यह जगह किसी स्वर्ग सी प्रतीत होती है. पंचकूला में स्थित मोरनी हिल्स में बर्ड वॉचिंग, बोटिंग आदि का भी आनंद उठाया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

पिहोवा

कुरुक्षेत्र में स्थित पिहोवा को धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. सरस्वती नदी के किनारे स्थित पिहोवा गांव को महाभारत काल से जोड़कर देखा जाता है. यहां के प्राचीन मंदिरों में आध्यात्मिकता का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं. पर्यटकों के बीच यह काफी प्रसिद्ध जगह है. यहां मेला भी लगता है, जिसमें काफी ज्यादा भीड़ होती है.

सोहना

गुरुग्राम में स्थित सोहना को गर्म पानी के कुंड के तौर पर जाना जाता है. ऐसा माना जाता है कि जो यहां पर स्नान कर लेते हैं, उन्हें बीमारियों से राहत मिल जाती है. पर्यटक यहां बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं. इसके अलावा, रेवाड़ी में स्थित धारूहेड़ा भी ग्रामीण संस्कृति को संजोए हुए है. यहां आकर लोग शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच फुर्सत के दो पल बिता सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts