हरियाणा CET परीक्षा को लेकर भाजपा पर हुड्डा ने बोला जमकर हमला, यहां देखें पूरी अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा के लाखों युवा CET परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. इसे लेकर लगातार तैयारी की जा रही है, मगर अभी तक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हो पाई है. अभी तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी ओपन नहीं किया गया है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विपक्षी दल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधा है.

bhupender singh hooda

अभी तक परीक्षा नहीं करवा पाई सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि पक्की भर्ती देना तो दूर रही अभी तक बीजेपी सरकार सीईटी परीक्षा का आयोजन भी नहीं करवा पाई है. सीईटी के नाम पर भाजपा सरकार युवाओं को कौशल रोजगार निगम की नौकरियों से निकाल रही है. एक- एक करके हर विभाग से सरकार ने कर्मचारियों की छटनी को शुरू कर दिया है. सरकार अपनी मर्जी से चल रही है. हुड़्डा का कहना है कि बीजेपी द्वारा युवाओं को 2 लाख पक्की भर्ती का लालच दिया गया था, जिसकी वजह से वह सरकार में आई.

लाखों बेरोजगार उम्मीदवार हो रहें ओवर ऐज

अभी तक परीक्षा की तारीख तक तय नहीं हो सकी है. हुड्डा का कहना है कि भाजपा अपनी चिर परिचित नीति के तहत बेरोजगारों कौशल कर्मियों को पक्का करने के नियम को बीजेपी हाई कोर्ट में भी डिफेंड नहीं कर पाई और हाई कोर्ट ने भाजपा द्वारा बनाए गए नियमों को अनुचित करार कर दिया. सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. भर्तियों के इंतजार में लाखों उम्मीदवार ओवर ऐज हो रहे है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध फैलाया झूठ

लाखों बेरोजगार युवा लगातार सीईटी और नई भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं, पर हमेशा की तरह सरकार द्वारा तारीख पर तारीख दी जा रही है. इस मौके पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सभी 1.20 लाख कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की थी. इतना ही नहीं, बीजेपी ने चुनाव के दौरान कांग्रेस के विरुद्ध झूठ भी फलाया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो कौशल निगम को समाप्त करके सभी कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा.

सबके सामने आई भाजपा की सच्चाई

वास्तविकता यह है कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में सभी कौशल कर्मियों को नियमित करने और उचित वेतन बढ़ोतरी का वादा किया गया था. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी झूठ के बल पर चुनाव तो जीत लिया मगर चुनाव के बाद बीजेपी के झूठ की सच्चाई सबके सामने आ गई है. अपने ही वादे से मुकरते हुए बीजेपी ने सरकार बनते ही कौशल कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.