चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS केस में बड़ा खुलासा, यहाँ पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में वीडियो बनाए जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले में एक और युवक की एंट्री हुई है. बताया जा रहा है कि यह युवक युवती को ब्लैकमेल करता था. युवक मोहित यूनिवर्सिटी के मेस में काम करता है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में अब तक छात्रा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पंजाब पुलिस द्वारा गठित एसआईटी ने मोहित को हिरासत में ले लिया. यह युवक छात्रा को ब्लैकमेल करता था.

chandigarh university

युवक के मोबाइल फ़ोन में 33 वीडियो मिले हैं. हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. इस मामले में गठित एसआईटी का नेतृत्व एडीजीपी गुरप्रीत कर रहे हैं. वहीं, बताया जा रहा है कि इस मामले में छात्राओं को अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर धमकी भरे मैसेज भी आ रहे हैं. मैसेज भेजने वाली लड़की ने चैट में लिखा, ‘है उसे जेल से बाहर निकलवाओ मेरे दोस्त को, नहीं तो रुको और वाच. मेरे पास आपका वीडियो भी है.” इस पर छात्रा ने कहा कि वह कौन सा वीडियो वायरल करने की बात कर रहा है.

छात्रा ने जवाब दिया कि वह पुलिस से शिकायत करेगी और उसे अपने दोस्त के साथ जेल में भी रहना होगा, इसलिए लड़की ने अपनी चैट डिलीट कर दी, लेकिन लड़की ने उस चैट का स्क्रीनशॉट ले लिया. इस तरह के मैसेज अन्य छात्रों के पास भी आ रहे हैं.

गुजरात- मुंबई से जुड़े तार

आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेते हुए कहा कि वीडियो मामले में गुजरात राज्य और मुंबई के बाहर से भी मोबाइल पर फोन आए हैं. उनसे पूछताछ करनी है कि उनका उससे क्या संबंध है. वहीं, कोर्ट में यह भी दलील दी गई है कि इस मामले में चौथा व्यक्ति भी है, जो लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था उसकी गिरफ्तारी होनी बाकी है. आज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ही मेस में काम करने वाले युवक मोहित को गिरफ्तार करने की बात हो रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.