चंडीगढ़ | हरियाणा में बिजली का कनेक्शन हासिल करने के लिए लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता था, परंतु अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा. चाहे आपको अस्थाई कनेक्शन हासिल करना हो या स्थाई कनेक्शन हर एक को एक लिमिटेड टाइम के अंदर सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है. राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में एक जरूरी नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर
जानकारी देते हुए बताया गया कि महानगरीय क्षेत्र में आईटी आपूर्ति के लिए बिजली का स्थाई कनेक्शन महज तीन दिनों के अंदर ही मिल जाएगा, जबकि नगर पालिका क्षेत्र में यह समय सीमा 7 दिनों के निर्धारित की गई है. इसके विपरीत, अगर ग्रामीण क्षेत्र में कोई व्यक्ति नया बिजली का कनेक्शन हासिल करना चाहता है तो 15 दिनों के अंदर उसको बिजली का नया कनेक्शन मिल जाएगा. नोटिफिकेशन में बताया गया कि प्रणाली का विस्तार कार्य चल रहा है और समय सीमा 34 दिन तक निर्धारित की जा सकती है.
मिलेगा नया कनेक्शन
अगर उपभोक्ताओं को अस्थाई कनेक्शन चाहिए तो उसके लिए वही समय सीमा होगी, जो स्थाई कनेक्शन के लिए है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब अधिकारी इस कार्य की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें तय समय सीमा के अंदर ही कार्य करना होगा. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.
इससे पहले राज्य सरकार की तरफ से नवंबर 2023 में उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की सेवा देने के लिए भी टाइम शेड्यूल जारी किया गया था, जिसमें अस्थाई कनेक्शन हासिल करने या फिर अतिरिक्त लोड के लिए निगम को 37 दिनों का समय दिया जाता था. वहीं आईटी आपूर्ति का अस्थाई कनेक्शन जारी करने में भी 19 दिनों का समय लगता था, परंतु अब इस समय सीमा में कमी कर दी गई है. अब आपको तुरंत प्रभाव से बिजली का स्थाई और अस्थाई कनेक्शन काफी आसानी से मिल जाएगा.
