हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन की बढ़ी तारीख; जानिए नई डेडलाइन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम के अंतर्गत पोर्टल पर अनुबंध पर लगे कर्मचारियों के रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय- सीमा को बढ़ाया गया है. इस अवधि को 1 महीने के लिए बढ़ाया दिया गया है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से इस बारे में पत्र जारी किया गया है.

Contract Employees

15 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन

जारी लेटर के मुताबिक जिन अनुबंध कर्मचारियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे 15 अप्रैल तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड कर पाएंगे. संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी (डीडीओ) 25 अप्रैल तक कर्मचारियों की तरफ से पोर्टल पर अपलोड किए गए विवरण को वेरीफाई करेंगे और विभागीय सेवा रिकॉर्ड की जांच करेंगे. जैसे ही वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी. उसके बाद, वित्त विभाग की ओर से पात्र अनुबंध कर्मचारियों के लिए सुपरन्यूमैरेरी पदों का सृजन किया जाएगा.

जल्द जारी होंगे ऑफर लेटर

यह प्रोसेस 15 मई तक पूरी होगी. इसके बाद, संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा फाइनल स्वीकृति देते हुए पात्र अनुबंध कर्मचारियों को 15 जून तक सेवा सुरक्षा के लिए ऑफर लेटर जारी किए जाएंगे. ऐसे में अब यह अवधि 1 महीने और बढ़ चुकी है. इस अवधि में कॉन्ट्रैक्ट पर लगे हुए कर्मचारियों के रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.