चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप D की भर्ती (विज्ञापन नंबर 01/2023) में चयनित अभ्यर्थियों के बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराने का फैसला लिया गया है. अब इन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की जाएगी. यह प्रक्रिया राज्य के सभी डिवीजन लेवल पर होगी. मानव संसाधन विभाग की तरफ से इसे लेकर आर्डर जारी किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को 9 दिनों में पूरा किया जाएगा.
बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन
वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक होगी. सरकार द्वारा सभी विभागाध्यक्षों और डिप्टी कमिश्नरों को निर्देशित किया गया हैं कि वे जरूरी स्टाफ और संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो पाए. इसके साथ ही हर दिन उपस्थित और अनुपस्थित अभ्यर्थियों की रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी. कुल 13,246 उम्मीदवारों की वेरिफिकेशन होगी जिनमें ग्रुप- D कर्मचारी 12,393, व डिवीजन कार्यालयों में अटैच 853 कर्मचारी शामिल होंगे.
किस डिवीजन में किस दिन होगी वेरिफिकेशन
- अंबाला डिवीजन: 20 अप्रैल 2026
- करनाल डिवीजन: 21 अप्रैल 2026
- रोहतक डिवीजन: 22 व 23 अप्रैल 2026
- हिसार डिवीजन: 24 व 27 अप्रैल 2026
- फरीदाबाद डिवीजन: 28 अप्रैल 2026
- गुरुग्राम डिवीजन: 29 अप्रैल 2026
- पंचकूला/चंडीगढ़ डिवीजन: 30 अप्रैल 2026
हर डिवीजन में हो नोडल अधिकारी की नियुक्ति
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से जारी ऑर्डर में कहा गया कि हर डिवीजन में नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे. बॉयोमेट्रिक के लिए पर्याप्त स्टाफ व उपकरण मुहैया करवाए जाए. हर दिन की उपस्थिति और अनुपस्थिति रिपोर्ट बनाई जाए. मैच और मिसमैच बॉयोमेट्रिक मामलों का अलग से रिकॉर्ड तैयार किया जाए.
