हरियाणा विस चुनाव के लिए BJP ने सभी 90 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, तीसरी लिस्ट में इन नेताओं को मिली टिकट

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है. सभी राजनीतिक दल अपनी- अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इसी कड़ी में सूबे में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी आखिरी लिस्ट में 3 और प्रत्याशी घोषित कर सभी 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

BJP

3 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

बीजेपी द्वारा जारी तीसरी लिस्ट में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को तगड़ा झटका दिया है. महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से उनकी टिकट काट दी गई है. पार्टी ने यहां से कंवर सिंह को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, बीजेपी से गठबंधन की उम्मीद लगाए बैठे गोपाल कांडा को भी निराशा हाथ लगी है. उनकी हरियाणा जनहित पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को दरकिनार करते हुए बीजेपी ने सिरसा विधानसभा सीट से रोहताश जांगड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी

  • सिरसा: रोहताश जांगड़ा
  • फरीदाबाद एनआईटी: सतीश फागना
  • महेंद्रगढ़: कंवर सिंह
यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.