विधानसभा के बजट सत्र से किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, खेतों के इन रास्तों को किया जाएगा पक्का

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. सत्र के तीसरे दिन की बात करें तो बुढ़ापा पेंशन, गुरु रविदास मंदिर और स्विमिंग पूल बनाने की मांग सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर पक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस देखने को मिली. विधानसभा के बाहर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन पर सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के साथ- साथ इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने भी सवाल खड़े किए. बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को पंजाब विधानसभा परिसर के रास्ते विधानसभा परिसर में पहुंचना पड़ा.

CM Nayab Singh Saini Kisan

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी

बजट सत्र के तीसरे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष की तीखी नोंकझोंक के बीच प्रदेश के किसानों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सदन में जानकारी देते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की सुविधा और ग्रामीण ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी दिशा में मुख्यमंत्री खेत- खलिहान योजना के अंतर्गत खेतों के एक से चार करम तक के गौहर (खेती मार्ग) के रास्तों को पक्का करने की एक अनूठी पहल शुरू की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून का कहर, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश

पंचायत मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक विधायक को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक के गौहर मार्गों को पक्का करवाने का अधिकार दिया गया है, ताकि किसानों को खेतों तक आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और कृषि कार्य सुगमता से सम्पन्न हो सके.

बड़े स्तर पर मिलेगा फायदा

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़े स्तर पर फायदा पहुंचेगा. उनके लिए साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर या अन्य वाहनों से खेतों तक आवाजाही आसान हो जाएगी. खेतों से ट्रैक्टर- ट्राली के जरिए मंडी तक फसलों को पहुंचाना सुरक्षित हो जाएगा. कच्चे रास्ते पक्के होने पर बारिश के मौसम में भी खेतों तक आसान व सुरक्षित आवागमन जारी रहेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.