हरियाणा में 10 हजार पदों पर बंपर भर्ती, HSSC जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से विभिन्न विभागों में तृतीय श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. सरकार द्वारा ग्रुप सी के लगभग 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पास प्रस्ताव भेजा गया है. राज्य सरकार के प्रस्ताव पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करीब 13 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है. इनमें साढ़े 5 हजार पद पुलिस के है. पुलिस के पदों के लिए PMT व PST जल्दी शुरू किए जाएंगे.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

हरियाणा में 10 हजार पदों पर बंपर भर्ती

HSSC की तरफ से 10 हजार पदों पर होने वाली नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले ग्रुप डी के पदों पर भर्तियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का शेड्यूल जारी होगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी के लिए सीईटी आयोजित किया जा चुका है तथा आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अब आयोग द्वारा ग्रुप डी सीईटी की तैयारी की जा रही है. जल्दी आयोग द्वारा शेड्यूल जारी किया जाएगा और परीक्षा आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून का कहर, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश

HSSC जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

हिम्मत सिंह के मुताबिक, जल्दी ही ग्रुप डी की भर्तियों के लिए सीईटी का पोर्टल खुलेगा. ग्रुप सी के करीबन 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे. पोर्टल खोलने से पहले गूगल फार्म द्वारा पूरे राज्य से युवाओं के सुझाव मांगे गए है. इस वर्ष 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तिया होनी प्रस्तावित है जिनमें से 13 हजार पदों की भर्तियां निकाल चुकी है जबकि 10 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अप्रैल के आखिर तक शुरू होने की संभावना है. बचे हुए 7 हजार पदों पर समय- समय पर भर्तिया निकाली जाती रहेगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.