चंडीगढ़ PGI से कैंसर मरीजों के लिए अच्छी खबर, नाममात्र खर्चे पर मिलेगी PET- CT स्कैन टेस्ट की सुविधा

चंडीगढ़ | PGI चंडीगढ़ में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. खासकर कैंसर रोगियों को इससे विशेष राहत पहुंचेगी. बता दें कि PGI में आने वाले मरीजों को अब PET और CT स्कैन जैसे टेस्टों के लिए 15 से 30 हजार रुपए तक खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी.

chandigarh pgi

कम पैसों पर मिलेगी सुविधा

इन टेस्टों की सुविधा बहुत जल्द पीजीआई के अंदर ही मिलेगी. इसके लिए पहली बार 7 हजार रुपए फीस और 6 महीने के भीतर दोबारा टेस्ट करवाने पर मात्र 3 हजार रुपए फीस देनी होगी. पंजाब और हरियाणा ही नहीं बल्कि दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, UP इत्यादि राज्यों से आने वाले मरीजों को इस सुविधा के फिर से शुरू होने का फायदा मिलेगा. इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी और साथ ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा.

कैंसर की जांच के लिए जरूरी टेस्ट

कैंसर की जांच के लिए PET और CT स्कैन के साथ-साथ एक रेडियोएक्टिव पदार्थ गैलियम-68 का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारियों की जांच में मदद मिलती है. इस रेडियोएक्टिव पदार्थ को मरीज के शरीर में डालकर फिर स्कैनिंग की जाती है, जिससे आसानी से बीमारी का पता लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  HSSC पर कोर्ट सख्त, मांगा जवाब; ग्रुप C वेटिंग लिस्ट पर फंसा मामला

चंडीगढ़ पीजीआई में पिछले दो साल से ये दोनों टेस्ट बंद पड़े थे. ऐसे में मरीजों को बाहर महंगे खर्चे पर ये टेस्ट करवाने पड़ रहे थे. इसका प्रमुख कारण रेडियोएक्टिव पदार्थ गैलियम- 68 की सप्लाई नहीं मिलना था. अब पीजीआई प्रबंधन ने इसका ऑर्डर एक विदेशी कंपनी को दे दिया है जिसके बाद इन टेस्टों के जल्द शुरू होने की उम्मीद जग उठी है. इससे कैंसर मरीजों को राहत पहुंचेगी और उनके लिए इलाज कराना आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.