पेपर लीक माफिया पर केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी, CM नायब सैनी ने दिया अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे गंभीर अपराधों पर रोक लगाने के लिए और अधिक सख्त कानूनी व्यवस्था की तैयारी कर रही है. उन्होंने इसे करोड़ों युवाओं की मेहनत और उनके भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया. CM ने कहा कि हाल के वर्षों में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों का भरोसा प्रभावित किया है.

Haryana CM Nayab Singh Saini

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. पेपर लीक माफिया, नकल गिरोह और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

सख्त कार्रवाई

ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. नायब सिंह सैनी ने कहा कि पेपर लीक की समस्या नई नहीं है. यह विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में सामने आती रही है. उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी, लेकिन उस समय कोई प्रभावी कानून नहीं बन पाया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2024 में सार्वजनिक परीक्षाओं की निष्पक्षता करने के लिए महत्वपूर्ण कानून बनाया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मौसम लेगा यू- टर्न, 28 जुलाई से भारी बारिश की संभावना

सख्त बनाने पर विचार

अब इस कानून को और अधिक प्रभावी एवं सख्त बनाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.