हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

रोहतक | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में निपुण पहचान पत्र योजना शुरू हो रही है. पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों में अब हर बच्चे के पास निपुण पहचान पत्र उपलब्ध रहेगा. स्कूलों में पढ़ने वाले प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को अब ऐसा पहचान पत्र दिया जाएगा, जो न केवल पहचान पत्र नहीं होगा बल्कि उनकी पढ़ाई और प्रगति से भी सीधे तौर पर संबंधित होगा. अब अभिभावक इस योजना के जरिए सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई से जुड़ सकेंगे.

School Student

अभिवावकों को होगा लाभ

ये पहचान पत्र कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों को दिए जाएंगे. इन पहचान पत्रों के माध्यम से अब अभिभावक केवल स्कूल मीटिंग तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हर दिन की पढ़ाई पर भी नजर रख पाएंगे. विशेष बात यह है कि पहचान पत्र के पीछे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही अभिभावक संबंधित कक्षा के पाठ्यक्रम आधारित वीडियो तक सरलता से पहुंच सकेंगे.

पीछे की साइड होगा क्यूआर कोड

इससे अभिभावकों को विशेष लाभ होगा. पहचान पत्र के आगे की तरफ  बच्चे का नाम, कक्षा, एसआरएन नंबर, जन्मतिथि, स्कूल का नाम और माता- पिता का संपर्क विवरण दर्ज रहेगा, ताकि किसी भी स्थिति में छात्र की पूरी पहचान तुरंत हो पाए. इसके पीछे की साइड क्यूआर कोड होगा.

यह भी पढ़े -  PGIMER Chandigarh Jobs: पीजीआई चंडीगढ़ में निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

सुनिश्चित होगी बच्चों की सुरक्षा और पहचान

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, रोहतक, दिलजीत सिंह ने बताया कि पढ़ने वाले बच्चों को निपुण हरियाणा मिशन के तहत पहचान पत्र देने के आदेश जारी हुए है. पहचान पत्र की इस नई व्यवस्था से बच्चों की सुरक्षा और पहचान सुनिश्चित हो पायेगी. इसके साथ ही, निपुण हरियाणा मिशन को मजबूत आधार मिल सकेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि पहचान पत्र पर क्यू आर कोड होगा जिसे स्कैन करके अभिभावक पढ़ाई की वीडियो भी देख पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.