पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में उत्तर- पश्चिमी शीत हवाओं का असर दिखाई देने लगा है, जिसके चलते मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है. पहाड़ों से मैदानी इलाकों में उतरी हवाएं कंपकंपी छुड़वा रही है. कई जगहों पर वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह हल्की धुंध भी नजर आती है. दिसंबर महीने की शुरुआत से ही तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

Sardi Ka Mausam Weather

दिन- रात का तापमान बुधवार को पिछले 3 दिन के मुकाबले कम हुआ है. हिसार शहर का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री रिकॉर्ड किया, जो पिछले 24 घंटे में 0.4 डिग्री घटकर सामान्य पर पहुंचा है. न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो 24 घंटे में 0.4 डिग्री घटकर सामान्य से 3.0 डिग्री कम रहा.

आगे जाने मौसम कैसा रहेगा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान का सिंगल डिजिट में पहुंच चुका है. कुछ स्थानों पर एक बार फिर शीतलहर ब सूखी ठंड और पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी. हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों पर 12 से 14 दिसंबर को येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान घनी धुंध होने की संभावना है. ठंड व घनी धुंध के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार

सूखी ठंड बढ़ने की संभावना

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते रहेंगे. इसकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी जारी रहेगी, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में उतार- चढ़ाव जारी रहेगा. बर्फबारी होने से सूखी ठंड बढ़ने की संभावना ज्यादा रहेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.