चंडीगढ़ । हरियाणा में ऐलनाबाद उपचुनाव का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी की जीत के लिए कमर कस ली है. इसी संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी ऐलनाबाद उपचुनाव सीट से अपने प्रत्याशी पवन बैनीवाल के पक्ष में प्रचार करने के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है.
इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव डॉ अजय चौधरी ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव रणदीप सुरजेवाला, आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनके अलावा तोशाम से विधायक किरण चौधरी, विधायक जयबीर बाल्मिकी,अजय सिंह यादव, शमशेर गोगी, अमित सिहाग, शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी व डॉ सुशील इंदौरा, अशोक अरोड़ा, अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज बिजेंद्र सिंह, भूपेंद्र गंगवा, बजरंग दास गर्ग व चक्रवर्ती शर्मा को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है.
