हरियाणा में कांग्रेस शुरू करेगी संविधान बचाओ रैली, सैलजा- सुरजेवाला गुट की रहेगी दूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा में अब कांग्रेस पार्टी (Haryana Congress) संविधान बचाओ रैली और पदयात्राएं करेगी. दो धड़ों में बंटी नज़र आ रही पार्टी ये रैलियां 26 जनवरी तक प्रदेश के सभी ब्लॉक अथवा विधानसभा स्तर पर आयोजित करेगी. इन रैलियों व पदयात्राओं के आयोजन का कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट की तरफ से जारी किया गया है.

Congress INC

ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला गुट हुड्डा खेमे के साथ इन रैलियों या पदयात्राओं में शामिल नहीं होगा. वह अलग से अपने कार्यक्रम की घोषणा कर सकते हैं.

पूर्व PM के निधन के चलते रुका था कार्यक्रम

पार्टी अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संविधान बचाओ रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके अनुसार, 26 दिसंबर को कर्नाटक में हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक की बाद 27 दिसंबर को एक रैली के साथ जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरुआत होनी थी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

साल 1924 में हुए कांग्रेस के बेलगावी अधिवेशन के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष में 26 और 27 दिसंबर को पार्टी द्वारा विशेष अधिवेशन रखा गया था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था.

26 जनवरी को होगा समापन

रैलियों और पदयात्राओं के लिए पार्टी अध्यक्ष उदयभान द्वारा प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, विधायकों व सांसदों के नाम पत्र लिखा गया है. औपचारिक तौर पर शुक्रवार से यह अभियान शुरू हो चुका है और 26 जनवरी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू में इसका समापन होगा. आवश्यकता पड़ने पर इसके बाद भी इसे जारी रखा जा सकता है. इसके बाद अप्रैल के महीने में गुजरात में कांग्रेस अधिवेशन का आयोजन होगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts