हरियाणा में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर भर्ती पर छिड़ा विवाद, HPSC ने किया आंसर शीट दिखाने का फैसला

पंचकूला | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयुर्वेदिक मेडिकल आफिसर के 805 पदों के लिए भर्ती की गयी थी. इस भर्ती में 805 पदों में 275 पद खाली रह गए हैं. 5 फरवरी को इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित किया था. युवाओं की तरफ से आरोप लगाया गया है कि ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट में आल इंडिया रैंक होल्डर, यूनिवर्सिटी टापर, गोल्ड मेडलिस्ट, पीजी स्कालर, कालेज प्रोफेसर और आइआइटी से पीएचडी करने वाले युवा भी इस परीक्षा को पास नहीं कर पाए.

HPSC

आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर भर्ती पर छिड़ा विवाद

उनका कहना है कि स्क्रीनिंग टेस्ट में 100 सवालों में से एक भी सवाल हरियाणा से जुड़ा नहीं था. इससे एक बड़ा घमासान छिड़ गया है. आयुर्वेदिक मेडिकल आफिसर की भर्ती पर छिड़े विवाद के बीच अब हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने अभ्यर्थियों को विषय ज्ञान परीक्षा (सब्जेक्ट नालेज टेस्ट) की उत्तर पुस्तिका दिखाने का फैसला लिया है. इसके लिए अभ्यर्थियों को हर आंसर शीट के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा. इसी प्रकार पिछले साल विज्ञापित पीजीटी भर्ती के अभ्यर्थी भी विषय ज्ञान परीक्षा की उत्तर पुस्तिका देख पाएंगे.

आंसर शीट देखने के लिए शनिवार तक करने होंगे आवेदन

एचपीएससी ने उत्तर पुस्तिका देखने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए वीरवार को आवेदन के लिए लिंक reen.hpsc.sov.in/amo खोल दिया है. इस लिंक पर शनिवार तक आवेदन किए जा सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवा ही अपनी उत्तर पुस्तिका देख पाएंगे. आंसर शीट देखने के दिन और वक़्त  की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर बाद में शेयर की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

आंसर शीट देखने के लिए यह रहेंगी शर्तें

अभ्यर्थियों को एचपीएससी की तरफ से जारी दस्तावेज के साथ पहचान के लिए प्रमाण साथ लाना होगा. उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी. किसी को पेन/ पेंसिल/ मोबाइल फोन या कोई अन्य चीज ले जाने की अनुमति नहीं होगी. कोई भी अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका का फोटो नहीं ले सकेगा और न प्रतिलिपि बनाने की अनुमति दी जाएगी. अभ्यर्थी को तय किये समय के अंदर उत्तर पुस्तिका का निरीक्षण करना होगा. जिन परीक्षार्थियों के मामले हाई कोर्ट में लंबित हैं, वें अपनी उत्तर पुस्तिका नहीं देख पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.