पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए आज से काउंसलिंग शुरू, ऑनलाइन ग्रेडेशन लिस्ट जारी

चंडीगढ़ | अगर आप पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको हमारी यह खबर जरूर देखनी चाहिए. बता दें कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ग्रेडेशन लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में जिन छात्रों का नाम आ गया है उन्हें पहली काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा.

College Students

16 जुलाई को आवंटित होंगी शीट

पहली कांउसलिंग प्रोसेस 15 जुलाई तक चलेगी. इसमें छात्रों को उनके कोर्स के ऑप्शन सेलेक्ट करने का मौका दिया जाएगा. इसके बाद 16 जुलाई को विभाग की तरफ से सीट आवंटित की जाएंगी. राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मण्डकौला के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चेची ने जानकारी दी कि मण्डकौला में 300 एवं उटावड पॉलीटेक्निक में 300 सीटों पर एडमिशन होने हैं.

21 जुलाई तक होगी फिजिकल उपस्थिति

सभी स्टूडेंट्स अपने कागजात तैयार कर लें. ताकि वेरिफिकेशन के वक़्त उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. 17 से 21 जुलाई तक फिजिकल उपस्थिति होगी. 21 जुलाई को बाकी बची खाली सीटें दर्शाई जाएंगी. हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (HSTES) की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 14 अगस्त से कक्षाओं की शुरुआत होगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया PST कार्यक्रम, ऐसे करें अपना नाम चेक

पूर्ण रूप से ऑनलाइन होगी दाखिला प्रक्रिया

पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में कक्षा दसवीं पास छात्र तीन वर्षीय और 12वीं पास छात्र दो वर्षीय कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. दाखिला प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन है. प्रधानाचार्य चेची ने बताया कि इस वेबसाइट nhstes.org.in और techeduhry.gov.in पर ग्रेडेशन सूची जारी की जा चुकी है. सभी छात्र इस सूची को देख सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.