हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान; यहां पढ़ें शेड्यूल

चंडीगढ़ | हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनावों को लेकर बड़ी खबर है. पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव 9 जुलाई को होंगे. हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने कुल 1,983 पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन पदों पर उपचुनाव होना है उनमें पंच 1958, सरपंच 18, प्रखंड समिति 5 और जिला परिषद के 2 पद शामिल हैं.

Chunav

ये है पूरा शेड्यूल

इन उपचुनावों की जानकारी संबंधित जिलों के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी 15 जून को प्रकाशित करेंगे. 21 से 26 जून तक नामांकन दाखिल किये जायेंगे जबकि 27 जून को दस्तावेजों की जांच की जायेगी. 28 को नामांकन वापस लिये जा सकेंगे. नौ जुलाई को होने वाले चुनाव सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होंगे. उपचुनाव उन पदों पर हो रहे हैं, जहां या तो आवेदन नहीं आया है या किसी के इस्तीफे के बाद पद खाली हो गए हैं. नवंबर 2022 में हरियाणा में पंचायती राज चुनाव हुए थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के PHC- CHC में मिलेगी प्राइवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं, जच्चा- बच्चा को शहर की भागदौड़ से मिलेगा छुटकारा
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.