हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख आई सामने, 8 दिसंबर को कैबिनेट मीटिंग में लगेगी फाइनल मुहर

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) बुलाई गई है. आने वाली 8 दिसंबर को यह बैठक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी. इस बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों पर मुहर लग सकती है. अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई गई है.

Haryana Cabinet Meeting Nayab

शीतकालीन सत्र की तैयारियां शुरू

18 दिसंबर से हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन होने की चर्चा चल रही है. 8 दिसंबर को होने वाली हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ही शीतकालीन सत्र की फाइनल तारीख पर मुहर लगेगी. 2 दिसंबर को हरियाणा मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ अनौपचारिक बैठक के बाद खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर बैठक में रिव्यू किया गया है. विभागों के प्रोजेक्ट को लेकर भी मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई है. उन्होंने बताया कि जल्द ही राज्य में नए राशन डिपो अलॉट किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

हंगामेदार होगा शीतकालीन सत्र

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार काफी हंगामेदार रहने के आसार नजर आ रहे हैं. बता दें कि कांग्रेस ने अब अपने नेता प्रतिपक्ष पद पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम का ऐलान कर दिया है. इस बार विधानसभा में कांग्रेस के सभी विधायक नेता प्रतिपक्ष के साथ दिखाई देंगे. कांग्रेस पार्टी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में वोट चोरी, धान घोटाला और जर्जर खेल मैदान जैसे मुद्दों को लेकर सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी पर हमलवार रह सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.