हरियाणा में डिपार्टमेंटल एग्जाम्स के लिए डेटशीट जारी, 27 अप्रैल से 1 मई तक होंगी परीक्षाएं

पंचकुला | हरियाणा सरकार की तरफ से सहायक आयुक्त/अतिरिक्त सहायक आयुक्त और तहसीलदारों की विभागीय परीक्षाओं के लिए तिथियों का ऐलान किया जा चुका है. प्रवक्ता ने जानकारी दी कि ये परीक्षाएं 27 अप्रैल से 01 मई 2026 तक आयोजित होगी. परीक्षा सार्थक राजकीय एकीकृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर- 12ए पंचकूला में आयोजित होंगी.

EXAM CENTER

इस प्रकार रहेगी डेटशीट

डेटशीट के मुताबिक, 27 अप्रैल को सुबह के सेशन (10 बजे से 01 बजे तक) में क्रिमिनल लॉ (प्रथम पेपर) और शाम के सत्र (02 बजे से 05 बजे तक) में सिविल लॉ की परीक्षा का आयोजन होगा. 28 अप्रैल को सुबह क्रिमिनल लॉ (द्वितीय पेपर) और शाम को फाइनेंशियल रूल्स की परीक्षा आयोजित होंगी.

यह भी पढ़े -  राम रहीम हिंसा केस में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट ने 4 आरोपियों को दी राहत; सरकार की अपील खारिज

तहसीलदारों के लिए सिलेबस होगा अलग

29 अप्रैल को सुबह क्रिमिनल लॉ (तृतीय पेपर) का आयोजन किया जाएगा. इसमें सहायक आयुक्त/ अतिरिक्त सहायक आयुक्तों के लिए जेल से संबंधित विषय भी शामिल होंगे जबकि तहसीलदारों के लिए पाठ्यक्रम भिन्न रहेगा. इसी दिन शाम के सत्र में रेवेन्यू लॉ (प्रथम पेपर) की परीक्षा आयोजित होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.