चंडीगढ़ | यूटी चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से क्लर्क और स्टेनो की 257 पोस्टों में रेगुलर भर्ती का प्रोसेस शुरू हो चुका है. जो इन पोस्टों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 26 अप्रैल रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है. ये पद प्रशासन के अलग-अलग विभागों के लिए कॉमन कैडर की हैं. इन पदों पर आवेदन का प्रोसेस पूरा होने के साथ ही एग्जाम को लेकर शेड्यूल जारी किया जाएगा.
जल्द तैयार होगा एग्जाम का शेड्यूल
पिछले काफी वक्त से प्रशासन में कॉमन कैडर क्लर्क और स्टेनो की पोस्टों पर भर्ती नहीं हुई थी. इन भर्तियों के बाद प्रशासन का पर्सोनल डिपार्टमेंट द्वारा ड्राइवर और शेष पोस्टों के लिए भी रेगुलर भर्ती की जाएगी. चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से इन पोस्टों को जल्द से जल्द भरने का निर्णय किया गया है. जिसके चलते आवेदन मंगवाने के बाद अब इनके लिए एग्जाम का शेड्यूल तैयार किया जाएगा.
आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर पाएंगे आवेदन
एग्जाम सेंटर चंडीगढ़ में ही रहेगा हालांकि जनरल कैटेगरी में दूसरे राज्यों से भी लोग इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे में यदि साथ लगते राज्यों से ज्यादा आवेदन आते हैं तो वहां पर भी सेंटर बनाने के बारे में प्रशासन द्वारा बाद में फैसला लिया जा सकता है. इच्छुक उम्मीदवार प्रशासन की वेबसाइट chandigarh.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं.
यह रहेगी योग्यता और उम्र सीमा
अगर इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. आवेदन के लिए कंप्यूटर नॉलेज, आईसीटी सर्टिफिकेट अनिवार्य है. 26 अप्रैल तक आवेदकों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. रिजर्वेशन वाली कैटेगरी में नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों का सेलेक्शन एग्जाम बेस पर किया जाएगा. 200 अंकों की लिखित परीक्षा होंगी.
