हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, अब आगे 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. सुबह और देर शाम के समय ठंड का असर बढ़ गया है. राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है. रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मैदानी इलाकों मे ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.

Cold Dhundh Fog Sardi Mausam

सबसे ठंडा स्थान

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेन्द्रगढ़ जिले का रहा है जो 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है. यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. इसके बाद भिवानी में 1.0 डिग्री की वृद्धि रही. हिसार में भी तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम दर्ज किया गया. अंबाला की बात करे, तो यहां का तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि रोहतक सिटी में 7.8 डिग्री तापमान रहा जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा.

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में येलो अलर्ट जारी किया है. खासकर उत्तरी और मध्य हरियाणा में कोहरे की चेतावनी दी गई है. कोहरे को चेतावनी को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वाहन धीरे चलाएं और अनावश्यक यात्रा करने से बचे. अगले कुछ दिनों के लिए ठंड से बचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आज से IMD ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और पानीपत में सुबह- शाम के समय धुंध के कारण विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिल सकती है. राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिले चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.