हरियाणा में बिजली कर्मचारियों को 2 हजार का दिवाली बोनस, 1 नवंबर से पहले मिलेगी राशि

चंडीगढ़ | दिवाली (Diwali 2024) का त्यौहार आ चुका है. पूरे देश में दिवाली का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा. इस मौके पर अक्सर सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया जाता है. ऐसे में दीपावली पर बिजली कर्मियों को 2 हजार रुपये का गिफ्ट बोनस मिलने जा रहा है. DHBVN की तरफ से अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया जा रहा है.

Bonus Diwali Holi

मिलेगा 2 हजार का दिवाली बोनस

दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की तरफ से सभी अधीक्षण अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को पत्र लिखकर इस बारे में निर्देश जारी किए गए है. DHBVN की तरफ से सभी ग्रुप C व D के नियमित, अनुबंधित और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिये लगे कर्मियों को 2 हजार रुपये का टोकन उपहार दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

1 नवंबर से पहले भेज दी जाएगी राशि

ठेकेदार के जरिये डीसी रेट पर ‘लगे अंशकालिक कर्मियों को भी टोकन उपहार प्रदान किया जाएगा. 1 नवंबर से पहले दीपावली तक हर हाल में ये राशि भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं. यानी कि सभी कर्मियों को दिवाली का तोहफा मिलने जा रहा है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.