खुशखबरी: हिमाचल के चिंतपूर्णी मंदिर से खाटूश्याम के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

चंडीगढ़ | हिमाचल प्रदेश स्थित माता चिंतपूर्णी मंदिर से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी तक हिमाचल रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) द्वारा सीधी बस सेवा की शुरुआत की गई है. यह बस हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों से होकर गुजरते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी. दोनों ही प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा.

Haryana Roadways Bus

पहले यह बस रोजाना इन दोनों धार्मिक स्थलों के बीच सफर करती थी लेकिन रोजाना पर्याप्त सवारियां नहीं मिलने के चलते यह बस सेवा घाटे में चल रही थी. जिसको देखते हुए HRTC द्वारा अब इस बस को रोजाना की बजाय सप्ताह में एक दिन (शुक्रवार) को चलाने का फैसला किया है.

खाटूश्याम तक इस रूट से करेगी आवागमन

प्रत्येक शुक्रवार चिंतपूर्णी से रवाना होकर यह बस शनिवार सुबह खाटूश्यामजी पहुंच जाती है और रविवार शाम को वापस ऊना के लिए रवाना होती है. यह बस चिंतपूर्णी से अंब, ऊना, हरोली, टाहलीवाल, संतोषगढ़, गोबिंद डैम, चंडीगढ़, अंबाला, पिहोवा, कैथल, बरवाला, हिसार, राजगढ़, झुंझुनूं व सीकर होते हुए खाटूश्यामजी का सफर पूरा करती है. इस सीधी बस सेवा के संचालन का सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान के श्रद्धालुओं को भी फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

समय सारिणी (शुक्रवार)

  • चिंतपूर्णी (प्रस्थान) दोपहर 2.40 बजे
  • ऊना (प्रस्थान) शाम 4.45 बजे
  • चंडीगढ़- 17 बस स्टैंड (प्रस्थान) रात साढ़े 8 बजे
  • हिसार (आगमन) रात 2 बजे
  • झुंझुनूं (आगमन) सुबह 5 बजे
  • सीकर (आगमन) सुबह 7 बजे
  • खाटूश्यामजी (आगमन) सुबह साढ़े 8 बजे

वापिस आने का समय (रविवार)

  • खाटूश्यामजी (प्रस्थान) शाम 5 बजे
  • सीकर (प्रस्थान) शाम साढ़े 6 बजे
  • झुंझुनूं (प्रस्थान) रात साढ़े 8 बजे
  • हिसार (प्रस्थान) रात 12 बजे
  • चंडीगढ़- 43 बस स्टैंड (आगमन) सुबह 4 बजे
  • ऊना (आगमन) सुबह 7 बजे
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.