दिव्यांगजनों को हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़ | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. प्रदेश के यात्रियों को सुरक्षित और समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हरियाणा रोडवेज ने एक और नई पहल की शुरुआत करते हुए दिव्यांग व्यक्तियों को बड़ी सौगात दी है. रोडवेज विभाग के इस फैसले से प्रदेश के लाखों दिव्यांग व्यक्तियों को बड़ी राहत पहुंचेगी.

CM Nayab Singh Saini

मुफ्त सफर की मिली सौगात

सूबे की नायब सैनी सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों के हित में एक और सराहनीय फैसला लिया है. बता दें कि साल 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता वाली कांग्रेस सरकार ने राज्य के भीतर 100% दिव्यांग व्यक्तियों को एक सहायक के साथ रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने के फैसले को हरी झंडी दिखाई थी. बाद में दिल्ली और चंडीगढ़ तक इस मुफ्त यात्रा की सुविधा का विस्तार कर दिया गया था.

अब प्रदेश की बीजेपी सरकार ने दिव्यांग व्यक्तियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 40 से 99% तक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के छात्रों को मिलेगा AC बसों में मुफ्त सफर का मजा, ऐसे बनवाएं पास

लाखों दिव्यांग व्यक्तियों को मिलेगी राहत

राज्य परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव ने वित्त विभाग से परामर्श के बाद 24 अप्रैल को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इस फैसले से राज्य के लगभग 1.22 लाख दिव्यांग व्यक्तियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. सरकार का मानना है कि इससे दिव्यांगजनों की आवाजाही आसान होगी और उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.