हरियाणा के इन शिक्षकों की फीकी नहीं होगी दिवाली, त्योहार से पहले मिलेगा 3 महीने का बकाया वेतन

पंचकूला | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले जुलाई महीने से बिना वेतन के कंप्यूटर शिक्षक तथा लैब सहायक काम कर रहे है. इन्हें 3 माह से वेतन नहीं मिला है. इनके लिए एक अच्छी ख़ुशखबरी देखने को मिल रही है. जुलाई महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हरियाणा के कंप्यूटर शिक्षकों तथा लैब सहायकों को दिवाली के पावन त्योहार से पहले तोहफा मिलने वाला है.

Teacher

वेतन मिलने की संभावना

इन्हें दीपावली से पहले तीन महीने का वेतन एक साथ मिल जाएगा. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिलों में काम कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों व लैब सहायकों को वेतन देने के लिए रकम आवंटित की जा चुकी है. पूरी संभावना है कि इन सबको एक दो दिन में वेतन मिल जाएगा और इनकी दिवाली भी रोशन हो जाएगी. सरकारी स्कूलों में काम कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों तथा लैब सहायकों को जुलाई से सितंबर तक वेतन नहीं दिया गया है, जिससे शिक्षक और लैब सहायक काफ़ी परेशान थे.

नियमित रूप से उठाई जा रही थी मांग

सैलरी ना मिलने के कारण इनके कई त्योहार फीके रहे. दिवाली के मौके पर इन्हें यह सौगात दी जा रही है. इन सबकी तरफ से नियमित रूप से मांग उठाई जा रही थी कि इनका वेतन दिया जाए. संगठन के जरिये वेतन देने की मांग भी प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से की गयी थी. शिक्षकों को कहा जा रहा था कि जिला स्तर पर ग्रांट नहीं मिलने के कारण से वेतन नहीं दिया जा रहा था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

दिया जाए बकाया वेतन

शिक्षा मंत्री के संज्ञान में जैसे ही यह बात आई उन्होंने शिक्षा निदेशालय को निर्देशित किया कि दीपावली से पहले कंप्यूटर शिक्षकों तथा लैब सहायकों को बकाया वेतन हर हाल में दिया जाए. इसके बाद ही, अधिकारियों ने जिला शिक्षा विभाग को ग्रांट जारी कर विद्यालय प्रबंधन को वेतन देने के लिए बोला है. ऐसे में कंप्यूटर सहायकों और शिक्षकों को जल्द ही वेतन मिल जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.