नई दिल्ली | आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की डिमांड काफी बढ़ रही है. AI की मदद से काफ़ी काम आसान हो गए है. वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न केवल टेक्नोलॉजी है बल्कि बच्चों और युवाओं के भविष्य का भाग भी बन चुका है. मोबाइल की बात हो या चैटबॉट से बात करना हो, यूट्यूब पर रिकमेंडेशन देखना हो या फिर स्कूल- कॉलेज के प्रोजेक्ट्स बनाना. हर जगह AI का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई देता है.
विद्यार्थियों के लिए शानदार पहल
अपने करियर की नींव मजबूत बनाने के लिए स्कूल से ही एआई टेक्नीक्स सीख लेना शानदार ऑप्शन है. काम की बात यह है कि अब इसे सीखने के लिए भारी- भरकम फीस नहीं देनी होगी. शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्टूडेंट्स को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए बेहतरीन पहल की है.
घर बैठे ले सकते हैं ट्रेनिंग
मंत्रालय की तरफ से SWAYAM पोर्टल swayam.gov.in पर एआई के 5 कोर्स उपलब्ध करवा दिए गए हैं. ये कोर्स बिल्कुल फ्री रहने वाले है. ये एआई कोर्स स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक सभी के लिए यूज़फूल हैं. विशेष बात यह है कि इन कोर्सेस को देश के टॉप IIT के प्रोफेसर्स द्वारा डिजाइन किया गया है. अब बच्चों को घर बैठे ही बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक एआई का प्रशिक्षण बिल्कुल निशुल्क मिल सकता है.
समय रहते AI में बना ले पकड़
वर्तमान समय में पढ़ाई केवल किताबों तक नहीं रह गई है. डिजिटल क्लासरूम, ऑनलाइन असाइनमेंट, स्मार्ट लर्निंग ऐप्स.. इत्यादि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर स्थान पर आ चुका है. जो बच्चे समय रहते AI को समझ लेंगे, आने वाले वक्त में सबसे आगे बढ़ पाएंगे. एआई की सीमा सिर्फ कंप्यूटर इंजीनियरिंग या डेटा साइंस तक नहीं है, बल्कि यह क्रिकेट, अकाउंटिंग, फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों में भी नई संभावनाएं सामने ला रहा है. यही कारण है कि सरकार ने इसे अब हर बच्चे तक पहुंचाने का निश्चय कर लिया है.
5 फ्री एआई कोर्स
AI/ML Using Python
अगर आप बेसिक से शुरुआत करना चाहते है तो यह कोर्स आपको पाइथन प्रोग्रामिंग, डेटा विज़ुअलाइजेशन और मशीन लर्निंग की नींव बनाएगा.
AI In Physics
इस स्पेशल कोर्स के माध्यम से फिजिक्स के कठिन कॉन्सेप्ट्स को AI की हेल्प से आसान तरीके से समझा जा सकता है.
AI in Accounting
कॉमर्स और मैनेजमेंट बैकग्राउंड वाले स्टूडेंट्स के लिए यह कोर्स बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें AI से अकाउंटिंग का ऑटोमेशन और स्मार्ट एनालिसिस सीखने का मौका मिलता है.
AI in Chemistry
केमिस्ट्री विषय के स्टूडेंट्स इस कोर्स के माध्यम से ड्रग डिजाइनिंग, रिएक्शन मॉडलिंग जैसे कौशल सीख सकते हैं. इन सब में एआई आपकी मदद करेगा.
Cricket Analytics with AI
क्रिकेट के चाहने वालों के लिए यह कोर्स किसी सरप्राइज से कम नहीं है. इसमें डेटा साइंस और AI की हेल्प से मैच एनालिसिस करना सिखाया जाएगा.
