घरेलू गैस के दामों में लगी आग, हरियाणा में एक माह में 125 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर

चंडीगढ़ । रसोई गैस सिलेंडर के दाम दिन प्रतिदिन बढते ही जा रहे है . जिसका असर गृहणियों पर साफ देखा जा रहा है. इससे थाली का स्वाद तो बिगड़ा ही है, साथ में महंगाई को लेकर आमजन की हालत ओर खराब हुई है. जनवरी के महीने में प्रति सिलेंडर दाम 696 रुपए थे, लेकिन फरवरी महीने में इसके दामों में 125 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.

Gas Cylinder

जिससे अब सिलेंडर का दाम 821 रुपए हों गया है. आम आदमी पहले ही महंगाई की मार झेल रहा है, उपर से सिलेंडर की बढ़ी कीमतों ने उसकी जेब ओर ढ़ीली करने का काम किया है.

रसोई में काम करने वाली गृहणियां मंहगाई को लेकर सरकार को जम कर कोस रही है. जनवादी महिला समिति ने बताया कि वो जल्द ही बैठक करके बढ़े हुए दामों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. उन्होंने सरकार को जल्द से जल्द सिलेंडर के दामों में कटौती करने की अपील की हैं ताकि आम आदमी को राहत मिल सके.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.