HSSC की वजह से अब तक पूरी नहीं हुई मेवात कैडर के प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया, विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा

नई दिल्ली | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से गाइड लाइन जारी नहीं होने की वजह से मेवात कैडर के प्राथमिक शिक्षकों (पीआरटी) की भर्ती नहीं हो सकी है. शिक्षकों की भर्ती नहीं होने का यह मुद्दा विधानसभा के बजट सेशन में भी उठाया गया. नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद तथा रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला की तरफ से इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा गया है.

HSSC Panchkula

एक बार फिर से लिखा जाएगा लेटर

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा द्वारा सदन में बताया गया कि शिक्षा विभाग की तरफ से 9 अगस्त 2024 को लेटर लिखकर सिफारिश मांगी गई थी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ही भर्ती रुकी हुई है. उन्होंने बताया कि इसके लिए एक बार फिर से लेटर लिखकर भेजा जाएगा. प्राथमिक से लेकर राजकीय माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा विधानसभा सत्र में उठाया गया था. उस वक्त भी शिक्षा मंत्री की तरफ से यही जानकारी दी गई थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार

इस प्रकार पीआरटी के खाली पद

  • नूह: 1693
  • पलवल: 405
  • गुरुग्राम: 59
  • अंबाला: 450
  • फरीदाबाद: 108
  • भिवानी: 100
  • झज्जर: 26
  • हिसार: 55
  • सिरसा: 212
  • रोहतक: 43
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.