हरियाणा की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी इलेक्ट्रिक बसें, जानें क्या रहेगा किराया

चंडीगढ़ | हरियाणा की सड़कों पर बहुत जल्द आपको इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती हुई नजर आने वाली है. शुरुआती चरण में 10 जिलों में 800 बसें आएगी, जिनमें 600 नॉन एसी व 200 एसी बसें होगी. इन बसों का किराया पहले चल रही बसों जितना ही होगा जबकि एसी बसों का किराया डेढ़ गुणा होगा. एक बार चार्ज होने पर बस 200 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी.

electronic bus 2

एक बार चार्ज करने पर चलेगी 200 किलोमीटर

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मंगलवार को यह प्रपोजल सीएमओ को भेजेंगे. यहां से अनुमति मिलते ही बसें आएंगी. प्रपोजल पर सीएमओ से यदि इसी माह मुहर लग जाती है तो बसें नवंबर तक हरियाणा में आना शुरू हो जाएंगी. रोडवेज अधिकारी ने बताया कि एक बस की लंबाई 12 मीटर होगी और इसमें 50 प्लस सीट होंगी. यह बस एक बार चार्ज होने पर करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करेगी.

एक से दूसरे जिले तक भी कर सकेंगी सफर

इन बसों को वैसे तो शहरों में ही चलाने की योजना है लेकिन इन बसों का संचालन एक जिलें से दूसरे जिले तक भी किया जा सकता है क्योंकि प्रदेश में दो जिलों की आपस की दूरी उतनी ज्यादा नहीं है. चूंकि, बस 200 किलोमीटर तक चल सकेगी, इसलिए रोड़वेज डिपो में इन बसों के लिए चार्जिंग सुविधा भी होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

12 साल या 10 लाख किमी तक चलेंगी बसें

बसों के लिए हरियाणा परिवहन विभाग ने सीईसीएल कंपनी से संपर्क किया है, जहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर बातचीत का दौर शुरू हुआ है. कंपनी की ओर से ड्राइवर, चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक रिपेयर मैनेजमेंट, बिजली खर्च आदि शामिल होगा. एक बस को 12 साल या 10 लाख किलोमीटर तक चलाने की योजना है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.