रोहतक के बिजली उपभोक्ताओं को बिल में मिलेगी राहत, 6 महीने तक मिलेगी छूट

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है. बिजली विभाग द्वारा बकाया उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है. विभाग के SDO संजीत मुदगिल ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत सरकार बिजली बिलों पर लगे सभी ब्याज को माफ करेगी. इसके साथ ही, मूल राशि पर 10% तक की छूट भी दी जाएगी. यह छूट अगले 6 महीनों तक लागू रहेगी.

Bijli Bill

बकाया जमा करने की अपील

एसडीओ मुदगिल ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के लंबे समय से बिजली बिल पेंडिंग हैं, उनके लिए यह योजना बेहद फायदेमंद होगी. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने बकाया बिल समय पर जमा कर विभाग का सहयोग करें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

बिजली कट बन रही परेशानी

भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत काफी बढ़ गई है. ऐसे में बिजली विभाग द्वारा कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है. विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक राहत दी जा सके. फिर भी गर्मी में लगने वाले बिजली कट लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts