हरियाणा में हर साल हजार युवा करेंगे स्किल डेवलपमेंट कोर्स, हारट्रोन लेगा टैलेंट सर्च एग्जाम

चंडीगढ़ | हरियाणा के युवाओं के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. सरकार का यह फैसला काफी हितकारी और सराहनीय है. इस नए निर्णय से अब ग्रामीण इलाकों में युवाओं को स्किल कोर्स कराए जाएंगे. ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में स्किल्स को विकसित किया जाएगा. इसके लिए यह युवा कोर्स कर पाएंगे. युवाओं को यह कोर्स काफी कम फीस पर उपलब्ध करवाए जाएंगे.

Job Exam Student Collage

हर साल हजार युवा करेंगे कोर्स

युवाओं को मात्र 25% फीस जमा करानी होगी जबकि 75% फीस का वहन सरकार द्वारा किया जाएगा. यह कोर्स हारट्रोन (हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की तरफ से करवाए जाएंगे. हारट्रोन की तरफ से प्लानिंग की गई है कि हर वर्ष 1000 युवाओं को कोर्स कराएंगे. मार्च 2026 में इसके लिए टैलेंट सर्च एग्जाम को आयोजित किया जाएगा. इनमें से ही युवाओं को सेलेक्ट किया जाएगा.

युवाओं को मिलेगी एडवांस नॉलेज

इन युवाओं को एआई के अतिरिक्त अन्य कई प्रकार के कोर्स कराए जाएंगे. स्किल असिस्टेंस फैलोशिप इन एडवांस्ड आईटी लर्निंग (सफल) के अंतर्गत हारट्रोन की तरफ से शहरी इलाकों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए यह योजना बनाई गई है ताकि गांव में रहने वाले युवा भी कौशल हासिल कर सकें. आमतौर पर देखने को मिलता है कि ग्रामीण इलाकों के युवाओं को बस कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज ही होती हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

वर्तमान समय एआई का समय है. आज के इस दौर में युवाओं को एडवांस नॉलेज होना जरूरी है इसीलिए यह कोर्स तैयार किए गए हैं जिनकी मदद से युवा कौशल प्राप्त कर सकेंगे और अपने लिए एक अच्छा भविष्य बना सकेंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.