HKRN के जरिए लगे कंडक्टरों की नौकरी पर संकट के बादल, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट की होगी जांच

सिरसा | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) का गठन किया गया है. HKRN के माध्यम से विभिन्न प्रकार की भर्तियां निकाली जाती हैं. इनके तहत, युवाओं को कच्ची नौकरी दी जाती है. यह भर्ती आउटसोर्सिंग आधार पर होती है. इसके जरिए युवाओं को विभिन्न बोर्डो, निगमों और कॉर्पोरेशन में नियुक्ति मिलती है. प्रदेश के 22 रोडवेज डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए 2,762 बस परिचालक भर्ती किये गए हैं.

Haryana Kausal Rojgar Nigam HKRN

महानिदेशक ने जारी किया लैटर

ये भर्तियां मेरिट पर नहीं, बल्कि 6 वर्ष पूर्व हड़ताल में बसें चलाकर सरकार के सहयोग करने पर आधारित रही है. HKRN से फतेहाबाद डिपो में भर्ती एक परिचालक के पास वर्ष 2018 में रोडवेज हड़ताल में काम का अनुभव प्रमाण पत्र नहीं होने की गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. इस मामले के बाद महानिदेशक राज्य परिवहन हरियाणा ने सभी डिपो महाप्रबंधक को पत्र जारी कर जांच के लिए निर्देशित किया है.

2018 में रोडवेज कर्मचारियों ने की थी हड़ताल

सिरसा डिपो में जीएम अजय कुमार ने हड़ताल से संबंधित जारी अनुभव प्रमाण पत्र के मिलान को जांच कमेटी गठित कर 2 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है. वर्ष 2018 में प्रदेश में रोडवेज कर्मचारियों ने किमी. स्कीम के विरोध में 18 दिन हड़ताल की थी. सरकार ने पार्ट- 1 पॉलिसी के तहत चालक- परिचालक हायर करते हुए बसें चलवाने की कोशिश कर रहें थे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

HKRN के माध्यम से किया गया था तैनात

विभिन्न डिपो में जीएम के नेतृत्व में चालक- परिचालकों को ड्यूटी दी गई. बाद में कर्मचारी काम पर लौट आए थे. सहयोगी बनने वालों के अकाउंट में सेलरी, जीएम से अनुभव प्रमाण पत्र जारी हुए थे. उसी के आधार पर एचकेआरएन के माध्यम से संबंधितों को ड्यूटी दी गई है. ऐसे में अब इन परीचालकों के प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.