हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत मिलेगी 70 हजार की वित्तीय सहायता, CM ने की घोषणा

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है. CM ने घोषणा की है कि राज्य के यूपीएससी, एचपीएससी और ज्युडिशरी के प्री- एग्जाम पास करने वाले युवाओं को आगे की कोचिंग फीस की प्रतिपूर्ति करने के लिए सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. सरकार की मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को 25 हजार से लेकर 70,000 रुपये तक वित्तीय सहायता मिलेगी.

Nayab Singh Saini

समारोह में शामिल रहे यह मंत्री

मुख्यमंत्री संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा हरियाणा के नव- चयनित युवाओं के सम्मान समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे. यहां पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती एवं राकेश संधू, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासनिक) वर्षा खांगवाल, शहीद स्मारक अंबाला के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

सही दिशा और मौके की जरूरत

सीएम ने कहा कि हरियाणा के युवाओं ने न सिर्फ सिविल सेवा में बल्कि चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. यह दिखाता है कि हमारे राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बस युवाओं को सही दिशा और अवसर की आवश्यकता होती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने संकल्प पत्र में मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना शुरू करने का संकल्प किया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

इस प्रकार मिलेगा योजना का लाभ

अब उसे धरातल पर उतारते हुए योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को यूपीएससी एचपीएससी और ज्यूडिशरी के प्री-एग्जाम पास करने पर वित्तीय सहायता मिलेगी. जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपये है, उनके बच्चों को 70 हजार रुपये, 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के बच्चों को 60 हजार, 1.80 लाख रुपये से लेकर 03 लाख रुपये तक आय वाले परिवार के बच्चों को 50 हजार और 03 लाख रुपये से लेकर 05 लाख रुपये तक आय वाले परिवार के बच्चों को 25 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.