हरियाणा में फसल का 48 घंटे में मंडी से उठान न होने पर लगेगा जुर्माना

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने आने वाली रबी सीजन की फसलों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीदने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है. दो चरणों में रबी की फसलों की खरीद आरंभ होगी. इस संबंध में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए कहा है कि हरियाणा सरकार गेहूं और सरसों की खरीद 1 अप्रैल से आरंभ करेगी और दाल, चना व जौ की सरकारी खरीद 10 अप्रैल से आरंभ होगी. उन्होंने कहा कि यदि किसी ट्रांसपोर्टर ने मंडी से फसल का उठान 48 घंटे में नहीं किया तो उस पर जुर्माना लगेगा.

Dushyant Choutala

48 घंटों में होगा फसल का उठान, 48 घंटे में ही होगा फसल का भुगतान

रबी की फसलों की खरीद के संबंध में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खरीद प्रक्रिया से संबंधित उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की है. इस मीटिंग में किसान आढ़तियों को कोई परेशानी ना आए और खरीद प्रक्रिया सुगम बनाने और समय पर फसलों के उठान के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों को बेचने में किसी भी स्तर पर कोई समस्या नहीं आनी चाहिए. उप मुख्यमंत्री के अनुसार “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों की चना, दाल, जौ, सरसों, गेहूं, की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर हरियाणा सरकार द्वारा खरीदा जाएगा. उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि किसानों के जे फॉर्म कटने के 48 घँटों के अंदर अंदर किसानों की फसलों का भुगतान हो जाना चाहिए.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

किसानों व आढ़तियों के बैंक खाते हो रहे वेरीफाई

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि समय पर मंडियों में आने वाली फसलों का उठान हो, इसलिए उचित व्यवस्था की गई है. ट्रांसपोर्टरों को 48 घंटों के अंदर उठान करने के आदेश जारी किए गए हैं, नहीं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा. डिप्टी सीएम ने कहा है कि अब तक लगभग 7.5 लाख किसानों ने अपनी फसल को बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. किसानों को उनकी फसलों का भुगतान समय पर हो जाए इसके लिए किसानों और आढ़तियों के बैंक खातों को वेरीफाई करवाया जा रहा है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts