हरियाणा में खोले जाएगे 5 “सैंटर ऑफ एक्सीलेंस”, उपमुख्यमंत्री ने की शोध एंव विकास की बात

चंडीगढ़ । हरियाणा (Haryana News) के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ( Deputy Chief Minister) ने ‘हरियाणा इलैक्ट्रिक व्हीकल पोलिसी’ का ड्राफ्ट फाइनल करने के लिए उद्योग एंव वाणिज्य विभाग, एमएसएमई और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. जहां उन्होंने कहा की हरियाणा में ई – मोबिलिटी के क्षेत्र में विकास एंव शोध के लिए 5 ‘सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’ खोले जाएंगे. इसके अलावा भी 20 आईटीआई या बहुतकनीकी संस्थानों में रिसर्च सैंटर भी आरंभ किए जाएंगे. इस बैठक में राज्य मंत्री अनूप धानक भी मौजूद थे.

FotoJet 3

ई – मोबिलिटी के विकास में खुलेंगे ‘सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’

दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा की ई – मोबिलिटी के क्षेत्र में विकास एंव शोध के लिए 5 ‘सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’ खोले जाएंगे. जिनको 5 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायाता मिलेगी. वही 20 आईटीआई या बहुतकनीकी संस्थानों में रिसर्च सैंटर आरंभ किए जाएंगे जिनको 25 लाख की वित्तीय सहायाता दी जाएगी. आधिकरियों को निर्देश देते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शोध एंव विकास के क्षेत्र में धन की कोई कमी नहीं रहेगी और उच्च गुणवत्ता का कार्य किया जाएगा.

बनाई जाएगी ‘हरियाणा व्हीकल पोलिसी’

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रयोग करने वाले वाहन चालकों, ई – व्हीकल निर्माता कंपनीयों एंव चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वाले लोगों को फोकस करके ‘हरियाणा व्हीकल पोलिसी’ बनाई जा रही है जिसमें ऐसे लोगों को विशेष छूट दी जाएगी. इसके साथ ही राज्य सरकार दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया ई – व्हीकल्स को प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया की प्रदेश का ये प्रयास है कि ‘हरियाणा व्हीकल पोलिसी’ (Haryana Vehicle Policy) पूरे देश में सबसे श्रेष्ठ हो.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.