हरियाणा की 5 बेटियां जापान में हैंडबॉल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम, पेरिस में भी होगा मुकाबला

जींद | हरियाणा की 5 बेटियां जापान में आयोजित होने वाली एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगी. पांचों खिलाड़ियों का नेशनल टीम में चयन हुआ है. जिसके बाद, प्रदेश के लोगों में खुशी की लहर है. पांचों खिलाड़ियों नेशनल टीम में चयनित होने के लिए कड़ी मेहनत की है. चयनित खलाड़ियों में हैंडबॉल खिलाडी सोनिका, आशा, प्रियंका, मोनिका, सुषमा शामिल है. चयनित खिलाड़ी पेरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई मैच भी खेलेंगी.

Handball Championship

जुगमिंदर सिंह महासचिव शहर हैंडबॉल वेलफेयर एसोसिएशन ने बताया कि सोनिका ईरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखा के प्रशिक्षण केंद्र की है. आशा सरस्वती स्कूल दनौदा के प्रशिक्षण केंद्र की है. प्रियंका जींद के प्रशिक्षण केंद्र की है और रेलवे में कार्यरत है जबकि सुषमा व मोनिका दानोदा की रहने वाली है और रेलवे में कार्यरत है. इस प्रकार अधिकांश खिलाडी नरवाना की है तथा सभी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है जो 17 से 23 अगस्त तक जापान में आयोजित होने वाली एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग ले रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

पेरिस में भी होगा मुकाबला

बता दें कि पेरिस में होने वाले ओलम्पिक 2024 गेम्स के लिए क्वालीफाई मैच खेलेंगी. इस एशियन चैंपियनशिप में जापान, कोरियन, चीन, कजाकिस्तान जैसी सशक्त टीमें भाग लेंगी. भारतीय टीम दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जापान के लिए उड़ान भरकर पहुंच चुकी है. अनुराग ठाकुर खेल मंत्री भारत सरकार द्वारा टीम को एक सादा समारोह करके रवाना किया गया. शहर हैंडबॉल वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्ष जयप्रकाश व प्रधान विक्रमजीत सिंह ने खिलाडियों, उनक प्रशिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी जबकि बृजेंद्र सिंह सांसद लोकसभा हिसार ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.