पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा: पेपर लीक मामले में सरकार क्यों सीबीआई जांच से भाग रही है

चंडीगढ़ । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में चर्चा के दौरान पेपर लीक और भर्ती मामलों की जांच सीबीआई से करने की मांग उठाई. साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में नौकरियों को परचून की दुकान पर राशन की तरह बेचा जा रहा है. भर्ती पेपर लीक करने से लेकर नौकरी लगने तक हर एक चीज के रेट तय किए गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार को सच्चाई का पता लगाना है तो एक कमेटी का गठन क्यों नहीं किया जा रहा, जो लोगों से जिला स्तर पर बात करें.

Bhupender Singh Hooda

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उठाए पेपर लीक को लेकर सरकार पर सवाल 

वही तंज कसते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पर्ची और खर्चे की बात करने वाली सरकार ने लखी और किरोड़ी घोटालेबाज पैदा कर दिए. आज ऐसे लोग सक्रिय हो गए हैं, जो नौकरियां लगवाने के लिए लाखों और पेपर लीक करवाने के करोड़ों रुपए लेते हैं. वही  उन्होंने भर्ती पेपर लीक को लेकर आने वाले नए कानूनों का समर्थन किया और उसमें कुछ सुधार करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि नया कानून अपनी जगह है, लेकिन भूतकाल में जिन लोगों ने एक के बाद एक पेपर लीक करवाए और भर्ती घोटालों को अंजाम दिया सरकार उन पर कार्यवाही से परहेज क्यों कर रही है. आखिर सरकार किसको बचाना चाहती है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

जब प्रदेश के गृहमंत्री खुद सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो फिर सरकार इससे क्यों भाग रही है. उन्होंने कहा कि अगर पुलिस असली घोटाले बाजों को पकड़ने में सक्षम होती तो अभी तक करीब दो दर्जन पेपर लीक के मामलों में शामिल गुनहगारों को पकड़ा जाना चाहिये था . सरकार को ना केवल उन्हें पकड़ना चाहिए बल्कि युवाओं से भर्ती के नाम पर जो धोखाधड़ी हुई है उनके पैसे की भी वसूली होनी चाहिए. वही परिवार पहचान पत्र पर कानून को लेकर उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर कुठाराघात करने वाला साबित हो सकता है. इसलिए उस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.