हरियाणा की राजनीति में दौड़ी शौक की लहर, पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजनीति से एक बेहद ही दुखदाई खबर सामने आई है. इस खबर के सामने आने पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चौधरी ओमप्रकाश चौटाला (OP Chautala) ने आज 89 साल की उम्र में गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली.

Om Prakash Chautala

कल होगा अंतिम संस्कार

चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें मेदांता हॉस्पिटल लाया गया था जहां दोपहर 12 बजे उनका स्वर्गवास हो गया. डॉक्टरों ने ओम प्रकाश चौटाला की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है. कल सुबह 8 से 2 बजे तक सिरसा के तेजा खेड़ा फार्म पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और दोपहर 3 बजे उनको मुखाग्नि दी जाएगी.

पूर्व उपप्रधानमंत्री के बेटे थे चौटाला

ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे हैं. ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था. चौटाला हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री रहे. उनके पिता चौधरी देवीलाल चौटाला ने हरियाणा राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. बाद में देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे.

सीएम सैनी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  ITI में एडमिशन के लिए 2 जून से शुरू होगी प्रक्रिया, ऑनलाइन माध्यम से कर पाएंगे आवेदन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.