हरियाणा के पूर्व डीजीपी मनोज यादव बने RPF के नए महानिदेशक, राज्य में डीजीपी के दौड़ से हुए बाहर

चंडीगढ़ | हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक मनोज यादव रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के नए महानिदेशक होंगे. रेलवे बोर्ड ने उनकी नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था जिसे केंद्रीय नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है. मनोज यादव अब अपनी सेवानिवृत्ति के दिन यानी 31 जुलाई 2025 तक इसी पद पर काम करेंगे. वर्तमान में पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय चंदर रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक हैं जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे.

haryana dgp

हरियाणा के डीजीपी के दौड़ से हुए बाहर

हरियाणा के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में से एक मनोज यादव अब हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक पद की दौड़ में नहीं हैं. हालांकि, पहले ही हरियाणा पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त होने के लिए अपनी अनिच्छा व्यक्त कर चुके हैं. राज्य सरकार द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजे गये अधिकारियों के पैनल में उनका नाम शामिल नहीं किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 अफसरों के तबादले; करनाल को मिला नया SP

इसके बाद, संघ लोक सेवा आयोग ने अधिकारियों के नामों का पैनल वापस भेजते हुए मनोज यादव से जुड़ा रिकॉर्ड मांगा था. चूंकि, अब उन्हें रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है इसलिए उन्हें डीजीपी के पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा, भले ही उनका नाम हरियाणा के डीजीपी पद के लिए पात्र आईपीएस अधिकारियों के पैनल में शामिल हो. ऐसे मै मनोज का हरियाणा के डीजीपी के तौर पर नियुक्ति का सपना अधूरा दिखता हुआ नजर आ रहा है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.