1 नवंबर से राशन कार्ड धारकों को गेहूं के साथ मिलेगा बाजरा, हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दी जानकारी

नई दिल्ली | यदि आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकारी अन्न योजना के तहत राशन ले रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. मौसम में बदलाव के साथ ही हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से ग्राहकों के राशन में भी बदलाव किया गया है. सर्दियों के मौसम की अब शुरुआत हो चुकी है. अब उपभोक्ताओं को गेहूं के साथ-साथ बाजरे का भी वितरण किया जाएगा. इसके लिए हरियाणा जिला पूर्ति अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है.

Haryana Ration Card

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने किया बदलाव

हरियाणा राज्य में स्थित सभी डिपो पर कार्ड धारकों को गेहूं वितरण किए जाते हैं. सर्दी शुरू होने पर सरकार की तरफ से ग्राहकों की सेहत का ध्यान रखते हुए बाजरा वितरित करना भी शुरू कर दिया जाता है. बता दें कि बाजरे की तासीर गर्म होती है, जिसे सर्दी में सेवन करना काफी फायदेमंद होता है. 1 नवंबर से सभी कार्ड धारको को सरकार की तरफ से बाजरे का वितरण किया जाएगा. सरकार की तरफ से गुलाबी राशन कार्ड धारकों को 18 किलो गेहूं और 17 किलो बाजरा दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, SC कर्मचारियों को प्रमोशन में मिलेगा रिजर्वेशन का फायदा

इसके अलावा पीले और खाकी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट ढाई किलो गेहूं, ढाई किलो बाजरे का वितरण किया जाएगा. इसके अलावा भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्ड धारकों को अलग से फ्री में अनाज दिया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.